Site iconSite icon AR Live News

कोरोना का लगातार तीसरे दिन आज फिर नया रिकाॅर्ड: एक दिन में आज 3007 कोरोना संक्रमित, 16 की मौत

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में हर दिन कोरोना के पिछले रिकाॅर्ड टूट रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों का नया रिकाॅर्ड रहा। आज एक दिन में 3007 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा अब तक के एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक हैं। वहीं राज्य में आज 16 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2,40,676 हो गयी है। इसमें 21951 एक्टिव केस हैं।

पहली बार 5 जिलों में 200 से पार संक्रमित

राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 551, जोधपुर में 444, बीकानेर में 215, अजमेर में 210, कोटा में 203, अलवर में 139, भीलवाड़ा में 128, गंगानगर में 115 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में आज 82, चित्तौड़गढ़ में 55, डूंगरपुर में 39, राजसमंद में 27, प्रतापगढ़ में 4 और बांसवाड़ा में 4 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

Corona Positive In Rajasthan Till 21.11.2020

Exit mobile version