Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर, बूंदी और जयपुर में 3 अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक सम्पति का मामला दर्ज, एसीबी ने 10 स्थानों की तलाशी

ACB Raid In AVVNL SE Office In UdaipurACB Raid In AVVNL SE Office In Udaipur

जयपुर,(ARLive news)। एसीबी ने भ्रष्ट साधनों से आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के आरोप में 3 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके 10 स्थानों पर आज शुक्रवार को छापा मारा। चौमूं में एक अन्य ट्रेप कार्यवाही करते हुये पटवारी को 11 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने तीनों प्रकरणों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रथम प्रकरण अधीक्षण अभियंता ए.वी.वी.एन.एल. उदयपुर के गिरीश कुमार जोशी के विरूद्ध दर्ज किया गया है। अति. पुलिस अधीक्षक, एसीबी उदयपुर सुधीर जोशी के नेतृत्व में गिरीश कुमार के 4 स्थानों पर विभिन्न टीमों द्वारा सर्च की। गिरीश कुमार जोशी द्वारा प्रथमदृष्टया आय के आनुपातिक रूप से 8 करोङ से अधिक अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।

द्वितीय प्रकरण पंचायत समिति केशोरायपाटन जिला बूंदी के सहायक विकास अधिकारी चिरंजीलाल के विरूद्ध दर्ज किया गया है। अति. पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा देहात श्रीमती प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा श्री अनिल बेनीवाल के सुपरविजन में चिरंजीलाल के 4 ठिकानों पर विभिन्न टीमों द्वारा सर्च की जा रही है। एसीबी के प्रथमदृष्टया आंकलन के अनुसार आरोपी चिरंजीलाल द्वारा 2.68 करोङ की अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।

तृतीय प्रकरण रीको जयपुर के सीनियर डीजीएम (सिविल) (जो अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी है) सतीश कुमार गुप्ता के विरूद्ध दर्ज किया गया है। अति पुलिस अधीक्षक ए.सी.बी. जयपुर शहर प्रथम आलोक शर्मा के निर्देशन में 2 स्थानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है। आरोपी सतीश कुमार गुप्ता द्वारा एसीबी के प्रथमदृष्टया आंकलन के अनुसार 4.13 करोङ की अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।

Exit mobile version