Site iconSite icon AR Live News

नाश्ते का ठेला संचालक से पकड़े 6 लाख रू. के नकली नोट : 2 आरोपी गिरफ्तार, सभी 500-500 के नोट, उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

fake currency udaipur police seized 6 lakh rupees of fake rs 500 notefake currency udaipur police seized 6 lakh rupees of fake rs 500 note

उदयपुर,(ARLive news)। जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अंबामाता पुलिस के साथ मिलकर सज्जनगढ़ रोड पर एक ठेला संचालक से करीब 6 लाख रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में नकली करेंसी एक ठेला चलाने वाले के पास मिलना सभी के लिए चौकानें वाला भी है। पुलिस ने मामले में ठेला संचालक सहित 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ठेला संचालक कोटड़ा हाल मस्तानबाबा के पास सज्जनगर (मल्लातलाई) निवासी सद्दाम और अमीन उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। सद्दाम के नाश्ते के ठेले पर आरोपियों के कब्जे से एक थेले में 500-500 के नकली नोट में करीब 6 लाख रूपए बरामद किए हैं। आरोपी सद्दाम सज्जनगढ़ रोड पर नाश्ते का ठेला लगाता है।

स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने मुखबीर की सूचना पर ठेले पर दबिश दी। वहां उसकी चेकिंग की तो उससे 500-500 के नोट में नकली नोट बरामद हुए। ये दोनों तस्करों से मिले नकली नोट को मार्केट में चलाने का काम करते है। पुलिस अब ठेला संचालक से पूछताछ कर रही है कि उसके पास इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट कहां से आए हैं और वह किस तरह से इसे मार्केट में चला रहा था। क्या वह इससे पहले भी नकली नोट मार्केट में वितरित कर चुका है।

Exit mobile version