जयपुर,(ARLive news)। जयपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला को बचाने के चलते उसकी बेटी भी झुलस गयी है, वहीं अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना दीपावली की रात की बतायी जा रही है।
पुलिस ने फरार हुए मुख्य आरोपी लेखराज कोली, इसके दो भाई रमेशचंद कोली, मनमोहन कोली, इनके पिता कन्हैयालाल कोली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया और 18 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी लेखराज के भाई और पिता पर महिला के घर पत्थर फेंकने का भी आरोप है।
जानकारी के मुताबिकए 28 साल के मुख्य आरोपी लेखराज के खिलाफ 37 साल की महिला ने लॉकडाउन के पहले घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी लेखराज फरार हो गया था। पुलिस भी उसे गिरफ्तार करने में असफल रही। पीड़िता ने बताया कि वह 14 नवंबर को दीपावली की शाम करीब 7रू15 बजे को घर पर अकेली थी। उनके पति कॉलोनी में बने मंदिर में दीपक जलाने गए थे। इस दौरान आरोपी अचानक घर में अंदर घुस आया। आते ही उसने महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया और घर पर दीपावली के लिए जल रहे दीपक महिला पर फेंककर आग लगा दी।

