Site iconSite icon AR Live News

दीपावली और बाल दिवस की शुभकामनाएं : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

pandit jawahar lal nehru 131th jayanti childrens day pm modi or rahul gandhi pay tribute to nehrupandit jawahar lal nehru 131th jayanti childrens day pm modi or rahul gandhi pay tribute to nehru

नई दिल्ली,(ARLive news)। आज देश अपने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहा है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। इस साल उनकी 131वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि’।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश के पहले पीएम को याद करते हुए कहा, ‘आज, भारत अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।’

जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। 27 मई, 1964 को जब जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ तब ये निर्णय लिया गया कि अब नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा।

पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों में गिना जाता है। उनका लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में अटूट विश्वास था। वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से पंडित नेहरू को सम्मानित किया गया। उन्होंने देश के नेतृत्व की बागडोर उस समय संभाली, जब देश में भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा की स्थिति अपने चरम पर थी।

Exit mobile version