Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पुलिस कांस्टेबल की गर्भवती पत्नी की कोरोना से मौत

corona positive pregnant lady died in udaipur she was wife of police constable udaipurcorona positive pregnant lady died in udaipur she was wife of police constable udaipur

उदयपुर,(ARLive News)। उदयपुर में आज शनिवार तड़के पुलिस लाइन क़वार्टर निवासी 25 वर्षीय गर्भवती महिला की कोरोना से मौत हो गयी। मृतका के पति उदयपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल देवेंद्र चौहान हैं। महिला के 4 महीने का गर्भ था। उदयपुर में कोरोना से गर्भवती महिला की मौत का यह पहला केस है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वह हॉस्पिटल में 5 दिन पहले ही भर्ती हुई थी। गर्भवती होने से उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा था। लेकिन 5 दिनों में महिला का स्वास्थ्य गिरता चला गया और आज तड़के महिला की मौत हो गयी।

उदयपुर में 302 एक्टिव केस

आज उदयपुर में 480 कोरोना संक्रमित टेस्ट में 32 पॉजिटिव आये है। उदयपुर में अब तक संक्रमितों की संख्या 7125 हो गयी है। जिसमे 302 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version