Site iconSite icon AR Live News

बिहार के भागलपुर में 100 लोगों से भरी नाव पलटी, 5 की मौत

full of 100 passengers boat drowning in bhagalpur bihar 5 diedfull of 100 passengers boat drowning in bhagalpur bihar 5 died

भागलपुर,(ARLive news)। बिहार में बड़ा हादसा सामने आया है। भागलपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 5 यात्रियों की डूबने से मौत हो गयी। बताया गया कि नाव पर वजन बहुत अधिक था, करीब 100 लोग इस पर सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय मे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, कई नाव सवार अब तक लापता बताये जा रहे हैं।

एसडीआरफ की टीम लोगों को बचाने के लिए रवाना हो गई है। अभी तक पांच लाश मिल चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह तिनटंगा से कई लोग दियारा के लिए नाव से निकले थे। नाव में महिलाएं भी शामिल थीं। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई।

जब हादसा हुआ, उस वक्त नाव में करीब 100 लोग सवार थे। बता दें, बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान चरम पर है। इस दौरान भागलपुर में ये दर्दनाक हादसा कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

Exit mobile version