Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस ने 6 नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये

congress announced mayor candidates of 6 nagar nigam jaipur jodhpur kotacongress announced mayor candidates of 6 nagar nigam jaipur jodhpur kota

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद से मेयर के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई। कांग्रेस ने जयपुर के हेरिटेज तथा ग्रेटर नगर निगम, जोधपुर और कोटा के उत्तर तथा दक्षिण नगर निगम के लिए अपने मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम के मेयर पद के लिए मुनेश गुर्जर और ग्रेटर से दिव्या सिंह गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किया गया। वहीं कोटा उत्तर नगर निगम से मंजू मेहरा और कोटा दक्षिण नगर निगम से राजीव अग्रवाल को मेयर प्रत्याशी बनाया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्तक्षेप के बाद जोधपुर के मेयर प्रत्याशियों के नाम तय हो सके। जोधपुर दक्षिण नगर निगम से मेयर पद के लिए पूजा पारीक को और उत्तर में कुंती देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है।

Exit mobile version