Site iconSite icon AR Live News

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 21 जिलों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हुई

nomination process starts of zila parishad or panchayat samiti member election 2020 in 21 district of rajasthannomination process starts of zila parishad or panchayat samiti member election 2020 in 21 district of rajasthan

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरु हो गई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। 8 नवंबर को रविवार के कारण नामांकन दाखिल नहीं होंगे। वहीं 11 नवंबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी।

21 जिलों में 636 जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। 23 नवंबर को पहले चरण, 27 नवम्बर को दूसरे चरण, नवंबर, 1 दिसम्बर को तीसरे चरण, और 5 दिसम्बर को चौथे चरण के लिए सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतगणना सुबह 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे।

ये हैं 21 जिले

प्रदेश के अजमेर, चूरू, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जैसलमेर, राजसमंद, बीकानेर, जालोर, सीकर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, चित्तौडग़ढ़, झुंझुनूं और उदयपुर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होने है।

Exit mobile version