जयपुर,(ARLive news)। राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात एमएल लाठर को राजस्थान पुलिस का नया डीजीपी बनाए जाने का आदेश जारी किया। इसके बाद एमएल लाठर ने बुधवार को महानिदेशक पुलिस का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने से पहले गार्ड की सलामी ली। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटा व बेटी भी साथ रहे।
डीजीपी लाठर ने कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वे जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने, कमजोर वर्गों व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों तथा साइबर क्राइम की रोकथाम विशेष प्राथमिकता रहेगी।

