Site iconSite icon AR Live News

जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम चुनाव परिणाम : जयपुर हेरिटेज और कोटा दक्षिण में निर्दलीय तय करेंगे बोर्ड

jaipur jodhpur kota nagar nigam election 2020 resultjaipur jodhpur kota nagar nigam election 2020 result
जयपुर – ग्रेटर में भाजपा, हेरिटेज में कांग्रेस (जीत का अंतर सिर्फ 5 सीट), जोधपुर – उत्तर में कांग्रेस, दक्षिण में भाजपा, कोटा – दक्षिण में टाई, उत्तर में कांग्रेस बोर्ड

राजस्थान,(ARLive news)। राजस्थान के जयपुर (हेरिटेज, ग्रेटर), जोधपुर (उत्तर, दक्षिण) और कोटा (उत्तर, दक्षिण) 6 बड़े नगर निगम बोर्ड के लिए आज मतगणना हुई। देर शाम तक सभी 6 नगर निगम के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। कोटा दक्षिण का परिणाम काफी रोचक रहा। क्यों कि भाजपा और कांग्रेस ने बराबर-बराबर सीटें हासिल की। ऐसे में कोटा दक्षिण का निगम बोर्ड अब जीते हुए निर्दलीय बागी ही डिसाइड करेंगे। जोधपुर में स्पष्ट रूप से एक बोर्ड भाजपा और एक बोर्ड कांग्रेस का बनेगा।

जयपुर ग्रेटर में भाजपा बोर्ड बन गया है। जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस और भाजपा में जीत महज 5 सीट होने से बोर्ड किसका बनेगा यह स्थिति भी असमंजस से भरी हो गयी है।

जयपुर ग्रेटर में भाजपा-कांग्रेस से जीत का अंतर 39

: ग्रेटर की 150 सीटों में से भाजपा ने 88 पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 49 और निर्दलीयों के नाम 13 सीटें हुई है। ग्रेटर नगर निगम में स्पष्ट रूप से भाजपा का बोर्ड बनेगा।

: जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस भाजपा से 5 सीटों पर आगे रही है। कुल 100 वार्ड में कांग्रेस 47 और भाजपा 42 पर विजयी रही है, हेरिटेज के 11 वार्डों में निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। ऐसे में यहां भाजपा निर्दलीयों से समर्थन लेकर बोर्ड बनाने का प्रयास करेगी, वहीं कांग्रेस भी पूरी ताकत लगाएगी कि वह अपना बोर्ड बना सके।

जोधपुर में एक बोर्ड भाजपा और दूसरा कांग्रेस संभालेगी

नगर निगम चुनाव में जोधपुर उत्तर नगर निगम में कांग्रेस और दक्षिण नगर निगम में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। उत्तर की 80 सीटों में कांग्रेस 53, भाजपा 19 सीटों पर विजयी रहे हैं, वहीं 8 सीटों पर निर्दलीयों ने बढ़त बनाई। वहीं जोधपुर दक्षिण नगर निगम की 80 सीटों में भाजपा को 43, कांग्रेस को 29 सीटों पर जीत हासिल हुई है, यहां भी 8 सीटों पर निर्दलीय जीतें हैं।

कोटा दक्षिण में फंसा 36 का आंकड़ा

कोटा नगर निगम चुनाव काफी रोचक रहे हैं। कोटा दक्षिण में कांग्रेस और भाजपा में टाई होने से निगम बोर्ड की पतवार अब निर्दलीयों के हाथ चली गयी है। निर्दलीय जिसे भी समर्थन करेंगे, वह पार्टी अपना बोर्ड बना लेगी। कोटा दक्षिण की 80 सीटों में कांग्रेस को 36 और भाजपा को भी 36 सीटों पर जीत मिली है, वहीं 8 सीटों पर निर्दलीयों ने बढ़त हासिल की। कोटा उत्तर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उत्तर की 70 सीटों में कांग्रेस ने 47, भाजपा ने 14, वेलफेयर पार्टी ने 1 सीट पर कब्जा किया है, वहीं 8 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे हैं।

Exit mobile version