Site iconSite icon AR Live News

मूंगफली के छिलकों के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे 1 करोड़ की अवैध शराब, 2 गिरफ्तार

police seized illegal liquor of smuggling cost pf 1 crorepolice seized illegal liquor of smuggling cost pf 1 crore

उदयपुर,(ARLive news)। जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर विभिन्न ब्रांड के हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 767 कार्टून से भरा ट्रक जब्त किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रूपए कीमत आंकी जा रही है।

ट्रक में मूंगफलियों के छिलकों के नीचे 767 शराब के कार्टून को छुपाकर तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। पुलिस ने झुंझुनू निवासील ट्रक चालक विकास पुत्र कैलाश यादव और उसके साथी मदनलाल पुत्र जुथरमल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक राम सिंह ने टीम के साथ हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। हरियाणा नंबर प्लेट लगा हुआ संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखायी दिया तो पुलिस ने उसे रोका। ट्रक चालक विकास से बिल्टी मांगी। बिल्टी मुंगफलियों की थी औ ट्रक में मूंगफलियों के छिलके भरे भी थे। लेकिन जब पुलिस ने संदिग्ध लगने पर ट्रक की तलाषी ली तो मूंगफलियों के छिलकों के नीचे शराब के कार्टून निकले। पुलिस ने छिलकों के नीचे रखे 767 शराब के कार्टून जब्त किए।

Exit mobile version