Site icon AR Live News

बापू बाजार में डाॅक्टर के क्लीनिक पर चोरी का प्रयास, कचरा बीनने वाली बनकर आयी महिलाओं ने तोड़ा क्लीनिक का ताला

theft attempt in bapubazar udaipur

त्योहारी सीजन में व्यापारी हो जाएं सतर्क

उदयपुर,(ARLive news)। दीपावली त्योहार के चलते दुकानों में नया माल आया हुआ है और बाजार में रोनक भी है। इसी को देखते हुए चोरों के गिरोह भी इन दिनों एक्टिव हो गए हैं और दुकानों पर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारी भी सतर्क हो जाएं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे बापू बाजार में 3 महिलाओं के एक गिरोह ने डाॅक्टर अक्षय शर्मा दंत चिकित्सक के क्लीनिक में घुसने का प्रयास किया। उन्होंने चैनल गेट का ताला तक तोड़ दिया, लेकिन अंदर एक और दरवाजा और लाॅक होने से वे क्लीनिक के अंदर नहीं घुस पायीं। काफी कोशिश के बाद जब अंदर का दरवाजा नहीं खुला तो महिलाएं लौट गयीं, हालां कि यह पूरी घटना क्लीनिक के सामने स्थित सन ऑप्टिक्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

कचरे की बोरी लेकर साथ घूम रही थी महिलाएं

सीसीटीवी कैमरे के अनुसार तीनों महिलाओं के पास कचरा बीनने वाला प्लास्टिक बोरी भी थी। ये कचरा बीनने वाली बनकर घूम रही थी और रैकी कर रही थीं। जहां मौका लगता चोरी को अंजाम दे देतीं।

Exit mobile version