Site iconSite icon AR Live News

बांसवाड़ा भैरूपछाड़ चौकी प्रभारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

banswada choki incharge trapped with bribe money by acbbanswada choki incharge trapped with bribe money by acb

बांसवाड़ा,(ARLive news)। जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में एसीबी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भैरूपछाड़ चौकी प्रभारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी से रिश्वत की यह राशि धारा हटाने और केस को कमजोर करने की एवज में मांगी थी।

एडिशनल एसपी माधौ सिंह सौदा ने बताया कि 23 अक्टूबर को परिवादी कीका बेन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार 14 सितंबर को उसका भूमि विवाद को लेकर राकेश मईड़ा और अन्य के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद परिवादी कीका बेन ने कुशलगढ़ पुलिस थाना में मामले की रिपोर्ट दी। इसी के साथ राकेश ने भी परिवादी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसकी जांच भैरूपछाड़ चौकी प्रभारी शंकरलाल तबियार कर रहे थे। शंकरलाल तबियार ने मामले में गंभीर धारा हटाने, जेल नहीं भेजने और नाम निकालने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने 26 अक्टूबर को मामले का सत्यापन करवाया। जिसके बाद एसीबी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी शंकरलाल तबियार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version