Site iconSite icon AR Live News

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी कोरोना पाॅजिटिव : ट्विट कर दी जानकारी

chittodgarh mp cp joshi test corona positivechittodgarh mp cp joshi test corona positive

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर संभाग में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीपी जोशी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। सीपी जोशी ने अपील की है कि उनके निकट संपर्क के लोग कोरोना टेस्ट करवा लें और खुद को क्वारंटीन कर लें।

उदयपुर जिले में आज मंगलवार को 56 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं संभाग के राजसमंद, प्रतापगढ़ में 2-2, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4-4 और चित्तौड़गढ़ में 7 कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में आज कुल 1796 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कुल 1,89,844 संक्रमित हो गए हैं और इसमें 15949 एक्टिव केस हैं।

Exit mobile version