Site icon AR Live News

श्रम विभाग का लेबर इंस्पेक्टर को निरीक्षण कर सही रिपोर्ट देने के नाम पर 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

labour inspector trapped by acb taking 8000 bribe money

बीकानेर,(ARLive news)। एसीबी ने सोमवार को श्रम विभाग के लेबर इंस्पेक्टर को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एक चिलिंग सेंटर के निरीक्षण के बाद सही रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि परिवादी ने लेबर इंस्पेक्टर खेमचंद कुमावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार बीकानेर के खारा गांव में एक चिलिंग सेंटर के निरीक्षण के बाद से लेबर इंस्पेक्टर परिवादी को डरा रहा था कि रिपोर्ट पर कार्रवाई से नुकसान हो सकता है। और ‘सही रिपोर्ट’ देने के नाम पर 8 हजार रुपए की मांग की थी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई करते हुए सोमवार को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते लेबर इंस्पेक्टर खेमचंद कुमावत को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवादी ने खुद का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

Exit mobile version