Site iconSite icon AR Live News

चित्तौड़गढ़ : तीन मंजिला घर में लगी भीषण आग, महिला की मौत, एक ने पहली मंजिल से कूद कर बचाई जान- पैर फ्रेक्चर, चार झुलसे

fire in house by short circuit women died and 4 family member suffer severe burn injuriesfire in house by short circuit women died and 4 family member suffer severe burn injuries

चित्तौड़गढ़,(ARLive news)। चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह तीन मंजिला घर में भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं मकान मालिक ने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाई। घर में फंसे 4 लोग झुलसे हैं, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में सोमवार सुबह 4 बजे विनोद फुलवानी के तीन मंजिला घर में आग लग गई। इस दौरान घर में कुल 9 लोग मौजूद थे। विनोद अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गया जिससे उनके हाथ औऱ पैर में फ्रैक्चर आए हैं। जबकि घर में मौजूद विनोद की बहन आरती की मौत हो गई। उसके जीजा दिलीप और भांजी कनक को हालत गंभीर होने पर उदयपुर रैफर किया गया है। विनोद की मां सावित्री और पत्नी प्रीति का भी इलाज चल रहा है।

पीहर आयी थी आरती

ग्रामीणों ने बताया कि आरती पीहर वालों से मिलने आयी हुई थी। पति और बेटी भी साथ आए थे। जब आग लगी तो ये घर के कमरे में फंस गए। आग की लपटों में बीच आरती की तो वहीं मौत हो गयी, वहीं उसके पति दिलीप और बेटी कनक गंभीर रूप से झुलस गए। रेस्क्यू टीम ने इन्हें निकाला। गंभीर हालत होने से इन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया है।

Exit mobile version