Site iconSite icon AR Live News

कोरोना ईफैक्ट : राजस्थान बोर्ड ने 2020-21 सत्र के कक्षा 9 से 12 तक का पाठ्यक्रम संशोधित कर 40 फीसदी कम किया

RBSE Change syllabus of 9 to 12 class due to corona effectRBSE Change syllabus of 9 to 12 class due to corona effect

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 को देखते हुए शनिवार को शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया। पाठ्यक्रम में लगभग 40 फीसदी की कमी की गई है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारौली ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम समिति गठित की गई। पाठ्यक्रम समिति एवं विषय समितियों को निर्देश दिए गए कि पाठ्यक्रम से ऐसे विषय वस्तु को ना हटाया जाए जो उस अध्याय में मूल अवधारणा को व्यक्त करते हैं। इसके बाद गठित समिति ने पाठ्यक्रम काे कम करने के लिए एक प्रारूप तैयार कर विषय-विशेषज्ञों को उपलब्ध करवाया। पाठ्यक्रम समिति और विभिन्न विषय समितियों ने जिन कक्षाओं में सीबीएससी का पाठ्यक्रम लागू है उन कक्षाओं के पाठ्यक्रम में कमी करते समय सीबीएससी द्वारा अपनाई गए पैटर्न को भी ध्यान में रखा।

संशोधित पाठ्यक्रम http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड

उन्होंने बताया कि राजस्थान बोर्ड, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित होने जा रही है। जो गत वर्ष के कक्षा 9 के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम और कक्षा 10 के इस वर्ष के संशोधित पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इस परीक्षा के लिए चालू शैक्षिक सत्र में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। संशोधित पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

Exit mobile version