Site iconSite icon AR Live News

निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा की, चार चरणों में होंगे चुनाव

rajasthan zila parishad or panchayat samiti election to be held in 4 phase from 23 november to 5 decemberrajasthan zila parishad or panchayat samiti election to be held in 4 phase from 23 november to 5 december

जयपुर,(ARLive news)। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रदेश के 21 जिलों में जिला परिषद तथा पंचायत समिति के चुनाव करवाने की घोषणा की है। चार चरणों में होने वाले चुनावों की अधिसूचना 4 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके लिए 4 से 9 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 10 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 11 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी।

प्रदेश के 21 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में होने वाले इन चुनावों में 636 जिला परिषद सदस्य और 222 पंचायत समितियों के 4371 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। मतदान के लिए 2 करोड 41 लाख 87 हजार से अधिक मतदाताओं की सूची तैयार की है।

जिला परिषद तथा पंचायत समिति के चुनाव चार चरण में करवाए जायेंगे। पहले चरण के चुनाव 23 नवंबर, दूसरे चरण के चुनाव 29 नवंबर, तीसरे चरण के चुनाव 1 दिसंबर, और चौथे चरण के चुनाव 5 दिसंबर को कराये जायेंगे। 8 दिसंबर को सुबह 9 बजे मतगणना से शुरू होगी। जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर और उप जिला प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव 11 दिसंबर को होगा।

Exit mobile version