Site iconSite icon AR Live News

बाड़मेर मे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये जासूसी कर रहा पाक जासूस गिरफ्तार

Pakistani isi agent caught in barmer rajasthan by ats or cid ibPakistani isi agent caught in barmer rajasthan by ats or cid ib

बाड़मेर,(ARLive news)। एटीएस व सीआईडी (आई.बी) पुलिस ने शुक्रवार देर रात जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक जासूस रोशनदीन गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार एटीएस व सी.आई.डी बी.आई पुलिस ने शुक्रवार देर रात जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र से गोपनीय सूचना के आधार पर पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में एक पाक जासूस रोशनदीन को गिरफ्तार कर लिया। रोशनदीन बॉर्डर के निकट भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क परियोजना में जेसीबी चलाता है। खुफिया एजेंसियां कुछ दिनों से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थीं।

रोशनदीन कई बार रिश्तेदार से मिलने के नाम पर पाकिस्तान जा चुका है। इसी दौरान आईएसआई ने उसे जासूसी के लिए तैयार कर लिया। रोशनदीन पिछले काफी समय से सीमा पार सेना की गोपनीय व सामरिक सूचनाऐं लगातार भिजवा रहा था।

रोशनदीन को जयपुर ले जाया गया है। जयपुर में सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी। गहन पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version