Site icon AR Live News

बांसवाडा : एक महिला और दो बच्चों की गले पर धारदार हथियार से वार कर हुई हत्या, पति फरार

women and her 2 kids mudered by husband in banswada

बांसवाड़ा,(ARLive news)। शहर के राता तलाई में शिवमार्ग पर एक महिला और दो बच्चों की गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। एक रिश्तेदार द्वारा गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचने पर वारदात का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। महिला का पति मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार धौलपुर निवासी फरार पति ट्रक ड्राइवर है। जो बांसवाड़ा के रात तलाई में किराए के मकान में उसकी पत्नी, बेटा और बेटी भी साथ रहता है। एक रात पहले इनके घर से झगड़ा होने की आवाज आ रही थी। गुरुवार सुबह पास ही में रहने वाला एक रिश्तेदार जब ट्रक ड्राइव के घर पहुंचा तो महिला और दोनों बच्चे मृत पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। तीनों के गले पर धारदार हथियार से मारने के निशान थे। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version