Site iconSite icon AR Live News

जयपुर के गांवों में नकली देशी घी सप्लाई करते 6 गुजराती गिरफ्तार, 2.15 क्विंटल नकली घी बरामद

jaipur police seized 2 quintal nakli deshi ghee and arrest 6 gujrati in kotputali jaipurjaipur police seized 2 quintal nakli deshi ghee and arrest 6 gujrati in kotputali jaipur

जयपुर,(ARLive news)। कोटपूतली थाना पुलिस ने मिलावटखोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6 गुजरातियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.15 क्विंटल से अधिक नकली देशी घी बरामद किया है।

एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि नेशनल हाइवे-8 सर्विस रोड पर बालाजी मार्केट के पास सब्जी मण्डी के पीछे गुजराती लोगो द्वारा नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी रामकुमार कस्वा तथा सीओ दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में थानाधिकारी महावीर सिंह की टीम ने मौके पर दबिश दी। गुजरात के सांवरकांठा निवासी 6 आरोपी 24 वर्षीय आकाश घडवी, 22 वर्षीय विकास वाघरी, 40 वर्षीय जयंती वाघरी, 19 वर्षीय विलास वाघरी व 19 वर्षीय जयेश वाघरी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 2 क्विंटल 15 किलो 510 ग्राम नकली देशी घी बरामद किया गया।

प्रारम्भिक पुछताछ में आरोपियों ने प्रतिदिन लगभग 2 क्विंटल नकली घी बना कर आस-पास के गांवो मे बेचने जाना बताया। गांव में गाय का शुद्ध देशी घी बता 200 से 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचकर लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे ।

Exit mobile version