उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में राहत की बात है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन कम हो रही है। एक दिन में आ रहे संक्रमितों की घटती संख्या के साथ ही एक्टिव केस भी कम हो रहे रहे हैं। गुरूवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 18341 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब तक कुल 1 लाख 80 हजार 755 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 1 लाख 60 हजार 614 ठीक हो चुके हैं।
राज्य में आज 1822 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह संख्या पिछले सप्ताह आ रहे संक्रमितों की संख्या से कम है। सर्वाधिक जयपुर में 349, जोधपुर में 280, बीकानेर में 227 और सीकर में 107 हैं। अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या 90 से कम है।
उदयपुर संभाग के 2 जिलों में आज एक भी संक्रमित नहीं निकला
संभाग के उदयपुर जिले में आज 48, डूंगरपुर में 34, राजसमंद में 31, चित्तौड़गढ़ में 8 संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में आज एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है।
उदयपुर में 48 संक्रमितों में 19 शहरी क्षेत्र और 29 ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। इसमें 9 कोरोना वॉरियर्स, 13 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 26 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं।
