Site iconSite icon AR Live News

युवा कांग्रेस की कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली: खुद की सरकार फिर भी देर से मिली अनुमति, 3 घंटे बाद निकल सकी रैली

उदयपुर,(ARLive news)। केन्द्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में बुधवार को उदयपुर में यूथ कांग्रेस ने ट्रेक्टर रैली निकाली। खासबात रही कि राज्य में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद उदयपुर में कांग्रेस को रैली निकालने के लिए प्रशासन से तय समय पर अनुमति तक नहीं मिल पायी। जबकि गत दिनों उदयपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ राज्य सरकार के विरोध में कलेक्ट्री के बाहर जमकर प्रदर्शन किया था, तब उनको प्रशासन से हाथों-हाथ परमीशन मिल गयी थी।

हालां कि कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रयास से रैली की अनुमति तो मिल गयी, लेकिन इससे रैली तय समय से करीब 3 घंटे देर से निकली।

किसान बिल का कलेक्ट्री के बाहर किया विरोध

रैली के अनुमति के बाद करीब 30 से 35 ट्रेक्टर्स के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा और जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। शहर के विभिन्न चैराहों से होते हुए रैली कलेक्ट्री के बाहर पहुंची। जहां किसान बिल के विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को ज्ञापन दिया और जमकर नारेबाजी भी की। हालां कि रैली में सोशल डिस्टेंसिंग और नो मास्क-नो एंट्री अभियान की खुलकर धज्जियां उड़ीं।

Exit mobile version