Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र : मलकापुर से सूरत जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 घायल

5 died in bus accident in nandurbar maharashtra5 died in bus accident in nandurbar maharashtra

मुंबई,(ARLive news)। महाराष्ट्र में बुधवार तड़के नंदुरबार के खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीन यात्रियों सहित बस चालक, बस क्लीनर कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 35 से अधिक गंभीर घायल हुए हैं। ये बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत की ओर जा रही थी। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो गयी और 40 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी।

नंदुरबार पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल पर राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है, घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्‍थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर मौजूद नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बस से निकाल अस्‍पताल तक पहुंचाने में सहायता कर रही है।

Exit mobile version