कोटा,(ARLive news)। कोटा एसीबी ने मंगलवार को दिल्ली में यूआईडीएआई के सहायक निदेशक पंकज गोयल को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आधार पहचान पत्र बनवाने की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।
एसीबी महानिदेशक भगवान लाल सैनी ने बताया कि परिवादी ने नई दिल्ली स्थित यूआईडीएआई (यूनीक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) कार्यालय के सहायक निदेशक पंकज गोयल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार परिवादी को आधार पहचान पत्र बनाने की फ्रेंचाइजी कई बार अप्लाई करने के बाद भी नहीं दी गई। इसके बाद पंकज गोयल से संपर्क होने पर उसने फ्रेंचाइजी देने के लिए रिश्वत की मांग की।
एसीबी कोटा टीम ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को ट्रेप की कार्रवाई का आयोजन किया। इसके बाद आरोपी पंकज गोयल को 1 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पंकज गोयल पांच राज्यों में आधार कार्ड का काम देख रहे थे।

