Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स में 448.62 अंक की बढ़त

share market closed goes highshare market closed goes high

मुंबई,(ARLive news)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1.12 फीसद या 448.62 अंक की बढ़त के साथ 40,431 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स सोमवार को 40,318 अंक पर खुला था। यह ट्रेडिंग के दौरान अधिकतम 40,519.48 अंक तक और न्यूनतम 40,211.22 अंक तक गया।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर रहे। सोमवार को सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर में दर्ज की गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी की बात करें, तो सोमवार को यह 0.94 फीसद या 110.60 अंक की बढ़त के साथ 11,873.05 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर रहे।

सोमवार को 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से आठ सूचकांक हरे निशान पर और चार सूचकांक लाल निशान पर रहे हैं। निफ्टी बैंक में सोमवार को 3.12 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.53 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 1.34 फिसद, निफ्टी मेटल में 1.63 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.17 फीसद, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.16 फीसद और निफ्टी रियल्टी में 1.51 फीसद की बढ़त दर्ज की गई । वहीं, इसके विपरीत निफ्टी फार्मा में 1.67 फीसद, निफ्टी मीडिया में 1.60 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.68 फीसद और निफ्टी ऑटो में 1.12 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Exit mobile version