Site iconSite icon AR Live News

ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका : अंगूठे की क्लोनिंग कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

police arrest thumb cloning fraud case in noidapolice arrest thumb cloning fraud case in noida

नोएडा,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल की नोएडा साइबर प्रकोष्ठ थाना पुलिस ने एक ऐसे ठग को आज गिरफ्तार किया है, जो रजिस्ट्री ऑफिस में अंगूठा लगाने वाले लोगों के अंगूठे का फोटो लेकर, क्लोनिंग करके अंगूठा बना लेता था, तथा उनके आधार कार्ड की डिटेल लेकर खाते से पैसे निकाल लेता था।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ साइबर प्रकोष्ठ के अधीक्षक एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नोएडा के थाना साइबर प्रकोष्ठ पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर रोहित त्यागी नामक ठग को गिरफ्तार किया है। यह गाजियाबाद में रहता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने प्रिंटर, आधार कार्ड बनाने की मशीन, अंगूठे के निशान की क्लोनिंग करने की मशीन तथा चेक बुक आदि बरामद किया है।

अधिकारी ने बताया कि नोएडा साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव व उनकी टीम ने आज उक्त बदमाश के गिरफ्तारी की है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि लॉकडाउन के दौरान वह बेरोजगार हो गया था। इसके बाद उसने ठगी का यह नया तरीका निकाला। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने अब तक सैकड़ों लोगों के खाते से धन राशि निकालने की बात स्वीकार की है। पुलिस इससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version