Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ने पंचायत समिति के लेखा सहायक को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

karauli panchayat samiti assistant accountant trapped with 2000 bribe money by acbkarauli panchayat samiti assistant accountant trapped with 2000 bribe money by acb

करौली,(ARLive news)। करौली एसीबी ने पंचायत समिति मण्डरायल के लेखा सहायक (संविदाकर्मी) को 2000 की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया।

करौली एसीबी उप अधीक्षक पुलिस अमर सिंह ने बताया कि ग्राम केमकच्छ पोस्ट,रोधई, थाना मण्डरायल निवासी परिवादी रामौतार ने पंचायत समिति मण्डरायल के लेखा सहायक (संविदाकर्मी) शिव कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार लेखा सहायक शिव कुमार ने परिवादी रामौतार से उसके पिता के नाम स्वीकृत मेङबन्दी टीनसेड के कार्य के बिलों का इंद्राज करने के एवज में 15 अक्टूबर गुरुवार को 2000 रुपये रिश्वत की मांग की।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज शुक्रवार को आरोपी शिव कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। और उसके पास से 2000 रुपये बरामद किए गए।

Exit mobile version