Site iconSite icon AR Live News

केवड़े की नाल में पैंथर ने किया महिला का शिकार: ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर पत्थरबाजी की

panther killed women in kevde ki nal udaipurpanther killed women in kevde ki nal udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे पर केवड़े की नाल में गुरूवार शाम को एक पैंथर ने वन क्षेत्र में महिला भंवरी देवी पत्नी रमेश पर अटैक कर दिया। पैंथर ने महिला का शिकार किया और उसे घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया। हालां कि ग्रामीणों के इकट्ठे होने पर पैंथर वहां से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने टोल बूथ से ही उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे जाम कर दिया और पहाड़ियों पर चढ़कर पत्थर बाजी शुरू कर दी। दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया है।

सूचना पर पुलिस अधिकारी और वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। हालां कि पत्थरबाजी होने से सभी का आगे जाना काफी मुष्किल हो रहा है। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने शव तो कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी पहुंचा दिया गया है।

डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि केवड़े की नाल में एक महिला की जंगली जानवर के अटैक में मौत हो गयी है। महिला का शव मोरचरी रखवा दिया गया है और क्षेत्रवासियों से वनकर्मी बात कर रहे हैं। शव पर जिस तरह के चोट-घाव हैं, उससे लगता है कि महिला पर पैंथर ने अटैक किया था। पूरी स्थिति शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी।

Exit mobile version