उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2039 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में 167279 कोरोना संक्रमित हो गए हैं कऔर 21587 एक्टिव केस हैं। राज्य में आज 14 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 1708 तक पहुुंच गया है।
राज्य में आज सर्वाधिक जयपुर में 396, जोधपुर में 313, बीकानेर में 298, अलवर में 168, अजमेर में 100, चुरू में 78, उदयपुर में 78 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
उदयपुर संभाग के राजसमंद में राजसमंद में 17, प्रतापगढ़ में 3, बांसवाड़ा में 9, डूंगरपुर में 31 और चित्तौड़गढ़ में 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उदयपुर जिले के 78 संक्रमितों में 35 शहरी क्षेत्र और 43 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इसमें 4 कोरोना वाॅरियर्स, 22 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित और 50 संक्रमण के नए केस हैं। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 5943 हो गयी है।
