उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर पुलिस संभागीय मुख्यालय पर सोमवार को हुई एएसआई से एसआई पदोन्नति परीक्षा में 2 एएसआई नकल करते हुए पकड़े गए हैं। सजा के तौर पर आईजी ने आदेष जारी कर दोनों को पदोन्नति से बाहर कर दिया है। इन दोनों में एक एएसआई उदयपुर जिले में तैनात हैं और दूसरे डूंगरपुर जिले में हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को श्रमजीवी काॅलेज में पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक के 115 पदों पर पदोन्नति की परीक्षा हुई थी। इसमें संभाग के 115 एएसआई ने हिस्सा लिया था। इसी दौरान फतह सिंह और देवेन्द्र सिंह नाम के दो एएसआई नकल करते हुए पकड़े गए। इन्हें नकल करते हुए आईपीएस रंजिता शर्मा ने पकड़ा था।
इसके बाद आईजी बिनीता ठाकुर को इसकी सूचना दी गयी। विभागीय पदोन्नति के चलते आईजी बिनीता ठाकुर ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की है और दोनों को पदोन्नति से बाहर कर दिया है।

