Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर-खेरवाड़ा उपद्रव में पुलिस फायरिंग में मरे युवकों के घर मिलने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा

dungarpur kherwada violence case kirodi lal meena reached rishabhdev kherwada and meet victim family membersdungarpur kherwada violence case kirodi lal meena reached rishabhdev kherwada and meet victim family members

उदयपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर-खेरवाड़ा उपद्रव भले ही मौके पर शांत हो चुका हो और हाईवे भी सुचारू चल रहा हो, लेकिन इसके साथ काफी कुछ और शुरू हो चुका है। तीन दिन पहले ही सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच गृह सचिव को सौंपी है। इसी दौरान आज सोमवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा उपद्रव में हुई फायरिंग में मरे युवकों के घर परिजनों से मिलने पहुंचे। किरोड़ी लाल मीणा ने परिजनों को सांत्वना दी।

बयान और साक्ष्य लिए जा रहे हैं

गृह सचिव को जांच सौंपे जाने के साथ ही आज सोमवार को खेरवाड़ा पंचायत समिति कार्यालय में बयान या साक्ष्य एकत्रित करने का कार्य भी किया गया। दो दिन पहले लोगों से अपील की गयी थी कि जो भी कोई इस घटनाक्रम में प्रत्यक्षदर्षी है या इस संबंध में कोई जानकारी रखता है या बयान व साक्ष्य रखता है, वह आज सोमवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पंचायत समिति खेरवाड़ा में आकर अपनी बात गृह सचिव तक पहुंचा सकता है। ताकि इस मामले में विस्तृत जांच हो सके।

Exit mobile version