Site iconSite icon AR Live News

प्रसिद्ध दीपावली दशहरा मेला इस वर्ष नहीं होगा : स्थानीय प्रतिभाओं के लिए होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिता

deepawali dushehra festival will not held on this yeardeepawali dushehra festival will not held on this year

उदयपुर,(ARLive news)। नगर निगम के प्रचार-प्रसार, पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक सोमवार को समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले प्रसिद्ध दीपावली दशहरा मेले को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रसिद्ध दशहरा-दीपावली मेला नगर निगम द्वारा आयोजित नहीं किया जाएगा।

बैठक में राजस्व अधिकारी ने समिति सदस्यों को अवगत करवाया की शहर में कोरोना संक्रमित की संख्या प्रतिदिन 50 से ऊपर आ रही है, इसलिए इस हालात में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता है। संक्रमण के कारण उदयपुर में धारा 144 भी लगी हुई है।

भाग लेते हैं हजारों शहरवासी

समिति अध्यक्षा बोल्या ने बताया कि दीपावली दशहरा मेले के प्रथम 2 दिन स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा अपनी प्रस्तुतियों के लिए मंच उपलब्ध करवाया जाता है एवं बाकी के 5 दिनों तक विश्व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपने कार्यक्रम किए जाते हैं। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने के क्रम में दीपावली महापर्व पर संगीत एवं नृत्य की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। इसकी पूरी जानकारी नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं आयुक्त कमर चौधरी से विचार विमर्श कर जारी की जाएगी।

बैठक में समिति अध्यक्षए समिति सदस्य अरविंद जारोलीए सोनिका जैनए दीपिका चौधरीए नेहा कुमावतए करणमल जरौली सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version