Site iconSite icon AR Live News

पंचायत चुनाव चतुर्थ चरण : सेमारी 77.78%,सराड़ा 79.12%, जयसमन्द 77.47% मतदान, जानिए कहां कौन बना सरपंच..

udaipur panchayat election 2020udaipur panchayat election 2020

उदयपुर,(ARLive news)। पंचायत चुनाव 2020 के तहत शनिवार को जिले में चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सेमारी, जयसमंद एवं सराड़ा की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। तीन पंचायत समितियों में 78.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचनानुसार सेमारी में 77.78 प्रतिशत, सराड़ा में 79.12 प्रतिशत एवं जयसमन्द में 77.47 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

खासबात रही कि सेमारी ग्राम पंचायत में शांता देवी लगातार तीसरी बार सरपंच पद पर विजयी रही हैं। शांता देवी सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं। वे विपक्षी से 201 मतों के अंतर से विजयी रही हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत मतदाताओं ने कोविड 19 की गाइडलाइन व प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया।

जानिए कहां कौन विजयी हुआ

सराड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के विजयी सरपंच
जयसमंद पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के विजयी सरपंच
सेमारी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के विजयी सरपंच
Exit mobile version