Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 2180 संक्रमित: बीकानेर में कोरोना ब्लास्ट, 3 शहरों में 300 पार संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 2180 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 154785 हो गयी है। इसमें 21398 संक्रमित हैं। राज्य में आज 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में आज 3 शहरों में संक्रमितों की संख्या 300 से पार हुई है। बीकानेर में पहली बार 301 संक्रमित मिले हैं। वहीं सर्वाधिक जयपुर में 399 और जोधपुर में 393 संक्रमित हैं।

इसके अलावा अलवर में 113, अलवर में 86, कोटा में 86, भीलवाड़ा में 85, श्रीगंगानगर में 80, नागौर में 79, उदयपुर में 79, जालोर में 56 संक्रमित मिले हैं। अन्य जिलों में आज मिले संक्रमितों की संख्या 50 से कम है।

उदयपुर में आज 79 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 41 संक्रमित शहरी क्षेत्र और 38 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। आज की रिपोर्ट में 8 कोरोना वाॅरियर्स संक्रमित हुए हैं। 37 क्लोज काॅन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं और 34 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। उदयपुर में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 5446 हो गयी है। इसमें 203 एक्टिव केस हैं।

उदयपुर संभाग के उदयपुर जिले में 79, चित्तौड़गढ़ में 40, बांसवाड़ा में 12, राजसमंद में 22, प्रतापगढ़ में 2 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में एकमात्र डूंगरपुर जिला है, जहां आज 1 भी कोरोना संक्रमित नहीं निकला है। हालां कि डूंगरपुर में एक्टिव केस 176 हैं।

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए होम पेज https://www.arlivenews.com पर जाएं

corona positive in rajasthan uncontrol in bikaner 301 in one day on 9 oct 2020
Exit mobile version