Site iconSite icon AR Live News

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका ख़ारिज कर छह निगमों के चुनाव आगे बढ़ाने से इंकार किया

supreme court reject state government plea of nagar nigam election date extensionsupreme court reject state government plea of nagar nigam election date extension

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा की नव निर्मित छह नगर निगमों के चुनाव 31 अक्टूबर तक कराए जाने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा मामले की तारीख तय करके चुनाव 1 हफ्ते में नोटिफाई करने के लिए कहा है। इसके अलावा चुनाव 31 अक्टूबर से आगे बढ़ाये जाने पर चुनाव आयोग को हाईकोर्ट जाने की छूट दी है।

कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आयोग के आदेशानुसार चुनाव करवा दिए जाएंगे। हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद से ही चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर जिला प्रशासन से राय मांगने पर जिला निर्वाचन ने निगम के चुनाव दो फेज में करने का निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया है।

Exit mobile version