Site iconSite icon AR Live News

प. बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

bjp protest in west bengal against worker murder in west bengalbjp protest in west bengal against worker murder in west bengal

कोलकाता,(ARLive news)। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ आज पार्टी सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राजधानी कोलकाता में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ‘नाबन्ना चलो’ आंदोलन कर रहे हैं और सचिवालय की तरफ बढ़ रहे हैं।

भाजपा के प्रदर्शनों को देखते हुए विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है।

Exit mobile version