Site iconSite icon AR Live News

सरकार ने होमगार्ड का प्रशिक्षण भत्ता 100 रुपये से दोगुना 200 रुपये किया, 30 हजार होमगार्ड लाभान्वित

government issued an order to increase training allowance of Home Guards from Rs 100 to Rs 200government issued an order to increase training allowance of Home Guards from Rs 100 to Rs 200

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर 30 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों को लाभान्वित करते हुए उनका प्रशिक्षण भत्ता दोगुना कर 100 रुपये की जगह 200 रुपये कर दिया।

उल्लेखनीय है कि गत विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया गया था कि गृह रक्षा स्वयं सेवकों का दैनिक मानदेय बढाकर 325 रुपये से 693 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। किन्तु उनका प्रशिक्षण भत्ता पूर्व की भांति 100 रुपये रहा है, जिसमे कोई वृद्धि नहीं की गई है। जिस कारण गृह रक्षा स्वयं सेवकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह रक्षा मंत्री भजन लाल जाटव को निर्देशित किया कि चल रहे विधानसभा बजट सत्र में होमगार्ड स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण भत्ता 100 रुपये प्रतिदिन से बढाकर 200 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की जाये। मंत्री भजन लाल जाटव ने 6 मार्च को इस आशय की घोषणा की। इसी क्रम में आज गृह विभाग द्वारा वित्त विभाग की सहमति से ये आदेश जारी किया गया।

महानिदेशक होमगार्ड राजीव दासोत ने बताया कि होमगार्ड विभाग में सभी 33 जिलों में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में बढ़ी संख्या में होमगार्ड स्वयं सेवकों का दैनिक प्रशिक्षण चल रहा है। राज्य सरकार के इस आदेश से करीब 30 हजार होमगार्ड लाभान्वित होंगे।

Exit mobile version