Site iconSite icon AR Live News

जेईई एडवांस्ड 2020 का परीक्षा परिणाम में कोटा के छात्रों ने 3,4,12 और 17 रैंक हासिल की

jee advanced 2020 exam resultjee advanced 2020 exam result

कोटा,(ARLive news)। जेईई एडवांस्ड 2020 का परीक्षा परिणाम  दिल्ली आईआईटी ने द्वारा जारी किया गया। जेईई परिणाम कोचिंग सिटी कोटा ने एक बार फिर से अपनी मजबूत जगह बनाई है। कोटा के छात्रों ने 3,4,12 और 17 रैंक हासिल की।

कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे बेगुसराय बिहार निवासी वैभव राज ने जेईई एडवांस्ड 2020 के परिणाम तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं, उनके साथ ही पढ़ाई करने वाले मुनींद्र ने चौथी रैंक हासिल की। इसके साथ उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी कनिष्का मित्तल ने 17वीं रैंक हासिल की है। वहीं कोटा के एक स्टूडेंट्स ने 12वीं  रैंक हासिल की है।

परिणाम जारी होने के बाद सभी जेईई (एडवांस्ड) 2020 योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी में रजिस्ट्रर करना होगा। इस साल काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगी, सीटें मेरिट के आधार पर अलॉट की जाएंगी।

Exit mobile version