हाथरस,(ARLive news)। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए आज शनिवार दोपहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हो गए। नोएडा पर भारी विरोध प्रदर्षन, लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका सहित 5 लोगों के डेलीगेषन को हाथरस पीड़िता के घर जाने की इजाजत दे दी।
आज राहुल गांधी ने ट्विटर कर पहले ही बोल दिया था कि उन्हें दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। वहीं प्रियंका ने कहा था कि इस बार भी नहीं जाने दिया तो हम फिर कोषिष करेंगे।
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हुए थे। वे दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे पर पहुंचे ही थे कि पुलिस ने उन्हें और उनके काफिले को रोक दिया। उनके साथ 35 सांसद भी जा रहे थे। पुलिस के रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पुलिस ने लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ा और फिर काफी विरोध प्रदर्षन के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को 5 लोगों के डेलीेगेषन के साथ हाथरस जाने की इजाजत दे दी है।

