Site iconSite icon AR Live News

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से लाखों का हैण्डीक्राफ्ट सामान जलकर राख हुआ

fire in handicraft factory jodhpur due to electricity short circuitfire in handicraft factory jodhpur due to electricity short circuit

जोधपुर,(ARLive news)। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से लाखों का हैण्डीक्राफ्ट सामान  जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार हड्डी मिल स्थित राकेश ग्रेनाइट हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगाने की सूचना पर बासनी दमकल स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। भीषण आग के चलते शास्त्रीनगर से भी एक दमकल मौके पर पहुंची। लेकिन एक दमकल से ही सभी ने मिलकर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को वहां खड़ा रखा गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में तैयार उत्पाद के अलावा लकड़ी भी रखी हुई थी। ये सब आग की भेंट चढ़ गई। जिस क्लारन लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

Exit mobile version