Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव में सोने-चांदी की दुकान से चोर 2 लाख के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए

theft in jewellery shop badganv-udaipurtheft in jewellery shop badganv-udaipur

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से क्षेत्रवासियों में रोष

उदयपुर,(ARLive news)। अंबामाता थाना क्षेत्र के बड़गांव में शुक्रवार रात बदमाश सोने-चांदी की दुकान से लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान मालिक पहुंचा तो चोरी का पता चला। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में यह पांचवी चोरी है। क्षेत्र में पर्याप्त गश्त नहीं होती है, इससे आए दिन बदमाश चोरी की वारदात का अंजाम दे रहे हें।

दुकान मालिक पुरूषोत्तम लाल सोनी ने बताया कि उनकी सोने-चांदी की दुकान है। दुकान में कुछ जेवर और नगदी रखी थी। बदमाशों ने रात को दुकान का ताला तोड़ा और पूरी दुकान साफ कर गए। करीब 2 लाख रूपए के जेवर-नकदी चोरी हुए हैं।

समाजसेवी व पूर्व उपसरपंच भुवनेश व्यास ने बताया कि बड़गांव में रात्रि गश्त में जाप्ता बढ़ाने की महती आवश्यकता है। आए दिन हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों में रोष है। ऐसे में जिला व पुलिस प्रशासन से आह्वान किया है कि गांव की सुरक्षा के लिए बड़गांव में पर्याप्त स्टाफ के साथ रात्रि में जाप्ते की पुख्ता व्यवस्थाएं की जाए।

Exit mobile version