Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर उपद्रव के कारण स्थगित हुए पंचायत चुनाव अब गोगुन्दा में 6 व 7 अक्टूबर और सराड़ा में 10 व 11 अक्टूबर को होंगे

udaipur collector announced new dates of panchayat election in gogunda or sarada blocksudaipur collector announced new dates of panchayat election in gogunda or sarada blocks

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में पंचायत चुनाव 2020 के तहत प्रथम चरण में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थगित किये गये गोगुन्दा व सराड़ा पंचायत समिति के चुनाव का नवीन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित द्वारा भेजे पत्र के अनुसार अब यहां पर क्रमशः तीसरे व चतुर्थ चरण के चुनावों के साथ मतदान करवाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने बताया कि गोगुन्दा पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में 6 अक्टूबर को सरपंच का व 7 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। इसी प्रकार सराड़ा पंचायत समिति की  23 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव 10 अक्टूबर को व उप सरपंच का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा।

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में गोगुन्दा की 32 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का चुनाव तीसरे चरण में पूर्व प्रस्तावित सायरा पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों के चुनाव के साथ करवाया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत समिति सराड़ा की 23 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का चुनाव चतुर्थ चरण में पूर्व प्रस्तावित जयसमंद की 24 व सेमारी पंचायत समिति की 21 पंचायतों के साथ होगा।

मतदान दलों को भी निर्देश जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम, प्रशासन) ओ.पी. बुनकर ने बताया कि प्रथम चरण में दोनों पंचायत समितियों के लिए पूर्व में नियुक्त समस्त मतदान दलों के कार्मिकों को निर्देश दिए गए हैं कि गोगुंदा पंचायत समिति के लिए पूर्व में नियुक्त कार्मिक 5 अक्टूबर को रिपोर्ट करेंगे व  6 तथा 7 अक्टूबर को चुनाव करवाएंगे। इसी प्रकार सराड़ा पंचायत समिति के लिए पूर्व में नियुक्त कार्मिक 9 अक्टूबर को रिपोर्ट करेंगे व 10 व 11 अक्टूबर को चुनाव करवाएंगे।

Exit mobile version