Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान सरकार जरूरतमंद लोगों को प्रति व्यक्ति 10 किग्रा गेहूं व प्रति परिवार एक किग्रा दाल निशुल्क देगी

rajasthan government will supply free 10kg wheat per personrajasthan government will supply free 10kg wheat per person

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आर्थिक संकट से गुजर रहे 4 लाख 14 हजार परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा के रूप में प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलोग्राम दाल निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 37.74 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत के खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 22 जुलाई से 15 अगस्त के दौरान कराए गए सर्वे में 4 लाख 14 हजार 303 परिवारों के 15 लाख 36 हजार 28 व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इन सभी जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा के रूप में प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम गेहूं तथा प्रति परिवार एक किलोग्राम दाल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Exit mobile version