Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री ने 1332 करोड़ की 68 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया, उदयपुर स्मार्ट-सिटी के 24.42 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

cm ashok gehlot inagurate 68 projects cost 1332rs udaipur smart city 6 project startscm ashok gehlot inagurate 68 projects cost 1332rs udaipur smart city 6 project starts

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 1331.96 करोड़ रूपये के 68 विकास कार्यों का ई-शिलान्यास एवं ई-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर, अजमेर एवं उदयपुर संभाग में स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, आरयूआईडीपी एवं नगरीय विकास विभाग केे तहत कुल 1037.96 करोड़ रूपये की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 294.44 करोड़ रूपये की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आई चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने शहरी विकास के कार्यों की गति धीमी नहीं होने दी और अधूरे कार्यों को पूरे करने साथ-साथ नई परियोजनाएं भी शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों से शहरी जीवन स्तर में सुधार आएगा और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि कोरोना से इस लड़ाई को सभी के सहयोग से जन-आन्दोलन का रूप देते हुए हर व्यक्ति को इससे बचाव के लिए जागरूक करने में आगे आकर सहयोग करेें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस जन आंदोलन में आगे बढ़कर सहयोग करे।  

उदयपुर स्मार्ट सिटी के 24.42 करोड़ के 6 कार्यों का शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 24.42 करोड़ की लागत के 6 कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 19.60 करोड़ की लागत के कुम्हारों का भट्टा में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, 1.49 करोड़ की लागत के गणेश घाटी जोन में हेरिटेज फसाड़ संरक्षण एवं विकास कार्य, 99 लाख की लागत के रेजीडेंसी स्कूल संरक्षा व विकास कार्य, 18 लाख की लागत के चर्च बिल्डिंग में हेरिटेज फसाड़ संरक्षण एवं विकास कार्य तथा उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1.30 करोड की लागत से सरस्वती पुस्तकालय गुलाबबाग का संरक्षण व विकास कार्य व 86 लाख की लागत के बलीचा में एडमिन ब्लॉक व वेलफेयर सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

Exit mobile version