Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर-उदयपुर उपद्रव: गोगुंदा और सराडा ब्लॉक्स में 28 और 29 सितंबर को होने वाले पंचायत (पंच-सरपंच) चुनाव स्थगित हुए

panchayat election postponed in udaipur due to dungarpur udaipur disorder riotspanchayat election postponed in udaipur due to dungarpur udaipur disorder riots

उदयपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर के कांकरी-डूंगरी हाईवे से शुरू होकर उदयपुर के खेरवाड़ा तक पहुंचे आदिवासियों के उपद्रव के चलते उदयपुर में 28 और 29 सितंबर को होने वाले प्रथम चरण के पंचायत चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर चेतन देवड़ा ने आदेश जारी कर फील्ड में पहुंच चुके सेक्टर ऑफिसर्स को भी वापस मुख्यालय लौट आने के निर्देश दे दिए है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया है कि जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पंचायत चुनाव में अलग से जाब्ता उपलब्ध करवाने की स्थिति नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए 28 और 29 सितंबर को प्रथम चरण में जिले के गोगुंदा और सराड़ा ब्लाॅक में होने वाले पंचायत चुनाव स्थगित किए जाते हैं। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में होने वाले पंच और सरपंच के चुनाव आगामी आदेषों तक स्थगित किए जाते हैं।

ऐसे में गोगुंदा और सराड़ा पंचायत समिति में रविवार सुबह रवाना होने वाले मतदान दल प्रस्थान नहीं करेंगे और सेक्टर आॅफिसर जो फील्ड में हैं, वे भी मुख्यालय वापस आ जाएं।

Exit mobile version