Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर-खेरवाड़ा उपद्रव में पुलिस फायरिंग : 1 युवक की मौत, 2 गंभीर घायल

dungarpur kherwada disorder 1 rioter died in police firing in kherwadadungarpur kherwada disorder 1 rioter died in police firing in kherwada

हेलीकाॅप्टर से डीजीपी, एडीजी और पुलिस कमिश्नर उदयपुर पहुंचे

उदयपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर और खेरवाड़ा में जारी उपद्रव के बीच शनिवार शाम 7 बजे के बाद उपद्रवी पुलिस पर पथराव करते हुए दोबारा खेरवाड़ा कस्बे में घुस गए। इस बार उपद्रवियों ने खेरवाड़ा कस्बे में सिर्फ दुकानें ही नहीं घरों में भी घुसकर तोड़-फोड़ लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। 1 युवक की गोली लगने से मौत हुई है। 2 युवक गंभीर घायल है।

डूंगरपुर हालात पर सीएम ने ली उच्च स्तरीय बैठक

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर और खेरवाड़ा में लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव गृह अभय कुमार, पुलिस महानिदेशक अपराधएम.एल. लाठर सहित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकों के माध्यम से हिंसा-प्रभावित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इन्टेलीजेन्स उमेश मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में रखने तथा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक श्री लाठर, पुलिस आयुक्त जयपुर श्री आनन्द श्रीवास्तव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोएम.एन. दिनेश सहित अन्य अधिकारियों को रात्रि में ही हेलीकाॅप्टर से डूंगरपुर भेजा गया है।

Exit mobile version