Site iconSite icon AR Live News

खेरवाड़ा में शाम को फिर उपद्रवियों ने की तोड़फोड़ आगजनी, डीजीपी लाठर, एडीजी दिनेश एमएन उदयपुर के लिए हुए रवाना

dungarpur-diaorder-tribals-entered-in-kherwada-stone-pelting-on-police-and-fired-shopsdungarpur-diaorder-tribals-entered-in-kherwada-stone-pelting-on-police-and-fired-shops

उदयपुर,(ARLive news)। डूंगरपुर में शनिवार शाम को भी उपद्रव जारी रहा। उपद्रवी शाम को खेरवाड़ा कस्बे में दोबारा घुस गए और दुकानों में तोड़फोड़ आगजनी की। जानकारी के अनुसार उपद्रवी हाइवे से लगती दुकानों की तरफ पथराव करते घुसे तो बचाव में पुलिस कर्मी वहां से भाग गए, उपद्रवियों ने तोड़ फोड़ की, फिर पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा।

डूंगरपुर सहित खेरवाड़ा में भी हालात बेकाबू होते जा रहे है। इधर पुलिस प्रशासन के पास सरकार की ओर से कोई सख्त एक्शन लेने का आदेश नही होने से सभी हाथ बांधे खड़े है और उपद्रवियों के पत्थर झेल रहे है।

बिगड़ते हुए हालात देखकर डीजीपी एमएल लाठर, एडीजी दिनेश एमएन और जयपुर कमिश्नर उदयपुर पूर्व आईजी वर्तमान जयपुर कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव जयपुर से रवाना हो चुके हैं ओर उदयपुर पहुंचने वाले हैं। आईपीएस आनंद श्रीवास्तव ने पूर्व में उदयपुर संभाग को हुए आदिवासियों को आंदोलनों को करीब से देखा है और स्थिति नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका अपनायी थी। वहीं 2005-06 में जब ऋषभदेव में आदिवासियों के साथ बड़े स्तर पर झड़प हुई थी, उस समय आईपीएस दिनेश एमएन उदयपुर एसपी थे और उन्होंने मजबूती के साथ स्थिति को नियंत्रण में किया था। दोनों अधिकारियों के इन्हीं अनुभवों को देखकर सरकार ने डीजीपी के साथ इन्हें उदयपुर भेजा है।

बैठक का नही निकला कोई नतीजा

आज शाम को सरकार की ओर से विधायक ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ परसाद में बैठक की। लेकिन इस बैठक का भी कोई नतीजा नही निकला। सरकार की ओर से अभ्यर्थियो से अपील की गई कि शांति बनाए रखे। खासबात है कि इधकर बैठक में अभ्यर्थियो से शांति की अपील की जा रही थी, उधर उपद्रवी खेरवाड़ा कस्बे में घुस गए। वहां तोड़ फोड़, आगजनी की।

कलेक्टर ने लगाई धारा 144

कलेक्टर ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी है। ऐसे में किसी स्थान पर 5 से अधिक लोग इकठ्टा नही हो सकेंगे

Exit mobile version