Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार में गुड फ्राइडे: सेंसेक्स 835 अंको के उछाल के साथ हुआ बंद

share market on friday sensex go highshare market on friday sensex go high

मुंबई,(ARLive news)। शेयर बाजार में पिछले कई सत्र से चल रही गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया। सप्ताह के आखिरी सत्र में Sensex 835.06 अंक यानी 2.28 फीसद की तेजी के साथ 37388.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 244.80 अंक या 2.27% की बढ़त के साथ 11050.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Sensex पर बजाज फिनजर्व के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.64 फीसद की तेजी देखने को मिली।

इसी तरह HCL Tech के शेयर में 5.30 फीसद, भारती एयरटेल के शेयर में 4.98 फीसद, इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.97 फीसद, लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में 4.58 फीसद की तेजी देखने को मिली। कोटक सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबडे ने कहा, ”अमेरिका में किसी भी तरह के प्रोत्साहन वाले उपाय से बाजार को बल मिलता। अगर बाजार में मौजूदा स्तर पर करेक्शन होता है तो निवेशकों को लंबी अवधि में धन बनाने के लिए अच्छे स्टॉक की तलाश करनी चाहिए।”

Exit mobile version